फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला ने फांसी लगा कर ली खुदकुशी

Sat, 27 May 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ससुराल वालों से परेशान होकर मायके में रह रही महिला ने फंदा लगाकर खुदकुुशी कर ली। पुलिस ने छानबीन के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर निवासी सुुशील कुमार की पुत्री खुशबू (23) की 3 मई 2022 को जनपद मैनपुरी थाना ओरछा गांव अकबरपुर निवासी मुनेश कुमार श्रीवास्तव के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ माह बाद की ससुरालीजन आए दिन खुशबू को परेशान करते थे। जानकारी होने पर परिजन होली से पहले खुशबू को ससुराल से मायके ले आए थे। खुशबू मायके में भी ससुराल वालों से परेशान थी। गुरुवार की शाम को खुशबू ने मकान के ऊपरी मंजिल के कमरे में कुंडे से दुपट्टे का फंदा लगाया और उस पर लटक गई। चचेरी बहन पायल खुुशबू को आवाज देते हुए ऊपर पहुंची, तो उसको फंदे पर लटका हुआ पाया। उसके शोर मचाने पर परिजन ऊपर पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। भाई सचिन ने बताया कि बहन खुुशबू ससुराल वालों के रवैये से परेशान रहती थी। तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर नायब तहसीलदार मोनिका तिवारी व पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुशबू की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। कोतवाल अनिल चौबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें