फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला ने नोएडा में की आत्महत्या, मायके वालों का हंगामा

Wed, 17 Apr 2024 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गांव गढ़ी इज्जत खां निवासी महिला ने नोएडा में पति से कहासुनी हो जाने पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसका शव आते ही मायके वालों ने हंगामा कर दिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी इज्जत खां निवासी शिवम मिश्रा नोएडा में रहकर एक कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके साथ पत्नी व बच्चे भी रहते थे। सोमवार को शिवम व पत्नी सोनम (30) के बीच कहासुनी हो गई। शाम को सोनम ने घर के कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शिवम ने शव को नीचे उतार लिया।
मंगलवार को वे शव लेकर अपने गांव आ गए। रास्ते में उन्होंने सोनम के मायके वालों को सूचना दी। शव आने के बाद मायके वालों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था जब आत्महत्या की है तो नोएडा में पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। मायके वाले शिवम पर महिला को प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगे। इस दौरान परिवार की महिलाएं बिलख रहीं थीं। शव देख महिला की ननद बेहोश हो गईं। अन्य महिलाओं ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन

महिला का मायका एटा जनपद के मोहल्ला कटरा में है। सोनम के भाई रवि ने कोतवाली में सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी मौके पर पहुंचे। काफी कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। शिवम की 13 वर्ष पहले शादी हुई थी। उनके 3 बच्चे प्रिया (9), भोला (7) बिट्टो (4) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें