फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। सात दिन पहले ससुर की मौत के बाद तेरहवीं कार्यक्रम को लेकर महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भटमई निवासी शैलेंद्र शाक्य के पिता महावीर सिंह की सात दिन पहले मौत हो गई थी। शैलेंद्र पिता के देहांत को लेकर तेरहवीं का कार्यक्रम करना चाहता था। अन्य भाई तेरहवीं के कार्यक्रम के लिए रुपये नहीं देना चाहते हैं। इसके कारण शैलेंद्र शाक्य का पत्नी आरती (25) से विवाद हो गया। आरती ने घर के कमरे में खुद को आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसओ जितेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि तेरहवीं कार्यक्रम को लेकर शैलेंद्र व आरती में कहासुनी हो गई थी। मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। एसओ जितेंद्र चौधरी ने बताया कि महिला की आग लगने से मौत की सूचना मिली है। मायके पक्ष के लोगों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें