फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बच्चे के गले से सोने का हाय काटते महिला को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर के थाना व कस्बा कलान निवासी उदयवीर की पत्नी राधा, अपनी बहन नंदनी के साथ शहर के मोहल्ला भाऊटोला जाने के लिए रोडवेज बस स्टैंड पर ई-रिक्शा के लिए जा रही थी। रोडवेज बस स्टैंड स्थित मंदिर के सामने पैदल जाते वक्त पीछे-पीछे चल रही एक महिला ने गोद में मौजूद डेढ़ साल के बच्चे रौनक के गले में पड़ी सोने की हाय ब्लेड से काट ली। वहीं खड़े एक युवक ने महिला की हरकत देख ली। उसने परिजनों को सूचना दी। इस पर आरोपी महिला को पकड़ लिया गया। उसके पास से हाय भी बरामद हो गई। परिजनों ने हंगामा कर दिया। कुछ ही देर में कादरीगेट थाने से पहुंची महिला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित राधा ने बताया कि वह थाने में तहरीर देंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें