फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कार की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। रायपुर के पास कार की टक्कर से घायल हुई महिला की बुधवार देर रात लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी 62 वर्षीय प्रभा शर्मा बैंक से पेंशन के रुपये निकालने जा रही थीं। सोमवार को वे गांव के पास सड़क किनारे सवारी के इंतजार में खड़ी थीं। उन्होंने ई-रिक्शा को आता देख उसे रोकने के लिए हाथ दिया। तभी अनियंत्रित कार चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया था। घायल प्रभा का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा था।
बुधवार रात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने महिला के बेटे पवन शर्मा की तहरीर पर कार चालक राज शर्मा निवासी ग्राम सिसौदिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार सुबह महिला की मौत की सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप लोहिया अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महिला के एक पुत्र पवन व दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। मंडी चौकी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे को तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें