फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अलाव तापते महिला व एक माह का बच्चा झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाने के गांव मसूदपुर पट्टी निवासी राजेंद्र की पत्नी पुष्पा देवी (30) गुरुवार को घर में अलाव से ताप रही थीं। उसी समय एक माह का बेटा रोने लगा, तो उसे भी गोद में लिटा लिया। अचानक आग ने पुष्पा की साड़ी को चपेट में ले लिया। चंद देर में ही आग धू-धू कर जलने लगी। जब तक बच्चे को हटाती, तब तक उसका चेहरा भी झुलस गया। चीख-पुकार पर परिजनों ने आग पर काबू पाया। सीएचसी के बाद मां-बेटा को लोहिया अस्पताल लाया गया। महिला करीब 70 फीसदी जली है। अबोध बालक का चेहरा भी झुलसा है। दोनों का इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें