फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राशन कम देने के विरोध पर महिला व देवर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। कोटे की दुकान पर मंगलवार को महिला ने कम राशन देने का विरोध किया। इस पर महिला व उसके देवर से मारपीट कर दी गई। महिला ने कोटेदार के पुत्रों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



राजेपुर क्षेत्र के गांव आशा की मड़ैया निवासी गिरंद की पत्नी सियादेवी ने थाने में दी तहरीर दी। बताया कि वह सुबह गांव सबलपुर स्थित कोटेदार की दुकान पर राशन लेने गई। इस दौरान कोटेदार के पुत्र राशन वितरण कर रहे थे। राशन कम देने पर उसने टोका तो राशन बांट रहे दोनों भाइयों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों व डंडों से उसके साथ मारपीट की। यह देख उसके देवर देवेंद्र ने बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इससे वह व देवर चुटहिल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें