नवाबगंज। गांव सिरमौरा बांगर के पास 33 केवी बिजली लाइन टूटने से नौ घंटे बिजली गुल रही बिजली कर्मचारियों ने मशक्कत के बाद लाइन ठीक कर आपूर्ति चालू की रात भर ग्रामीण अंधेरे में रहे।
नवाबगंज स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र रविवार रात करीब 12.20 बजे बंद हो गया। इसके चलते 230 गांवों की बिजली बंद हो गई। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा अवर अभियंता अनिल गौतम, एसडीओ मनीष वर्मा तथा नोडल अधिकारी अवध प्रताप को सूचना दी। इसके बाद रात में ही विद्युत विभाग की टीम सक्रिय हुई फाल्ट ढूंढने का प्रयास शुरू हुआ। लाइन की पेट्रोलिंग भोर सुबह तक चलती रही। पता चला कि सिरमौरा बांगर के पास हाईटेंशन लाइन टूटने की चलते विद्युत सप्लाई ठप हुई है।
लाइनमैन प्रदीप कुमार अनिरुद्ध सिंह, वीर सिंह, अनिल दीक्षित राजीव कुमार, हुकुम सिंह व विकास कुमार आदि ने तार जोड़े। इससे सुबह नौ बजे विद्युत आपूर्ति चालू की गई। अवर अभियंता अनिल कुमार गौतम ने बताया हाईटेंशन लाइन टूटने के चलते विद्युत सप्लाई बाधित हुई है। सुबह आपूर्ति चालू कर दी गई है।