फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 24 घंटे में दोबारा टूटा तार, 230 गांवों की 12 घंटे तक बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। 24 घंटे में दूसरी बार नीबकरोरी अंडरपास के पास से गुजरी 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन टूट गई। इसके चलते 12 घंटे तक 230 गांवों की बिजली बंद रही। पेयजल का संकट हो गया। किसान सिंचाई नहीं कर सके। मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे आपूर्ति शुरू की जा सकी।
विज्ञापन

33/11 नवाबगंज उपकेंद्र से नवाबगंज और हजियांपुर फीडर संचालित होते हैं। नवाबगंज से 150 व हजियांपुर फीडर से 80 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार रात करीब 12:50 बजे नवाबगंज और हजियांपुर फीडर से आपूर्ति बंद हो गई। बिजली कर्मचारियों ने मंगलवार सुबह छह बजे तक किसी भी अधिकारी को फीडरों के बंद होने की सूचना देना मुनासिब नहीं समझा।
नोडल अधिकारी अवध प्रताप को ग्रामीणों ने बिजली न आने की सूचना दी। उन्होंने एसएसओ गजेंद्र सिंह से फोन कर जानकारी मांगी। एसएसओ ने लाइन ब्रेकडाउन होने की बात बताई। नवाबगंज व हजियांपुर के लाइनमैनों को बुलाकर पेट्रोलिंग कराई गई। नीबकरोरी अंडरपास के निकट 33 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन टूटी मिली। इसके बाद कर्मचारियों ने लाइन को ठीक करना शुरू किया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12:40 बजे लाइन जोड़कर आपूर्ति चालू की जा सकी। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक बिजली न आने से ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट गहरा गया। हैंडपंपों से लोग पानी भरने के लिए मजबूर हुए। किसान सिंचाई नहीं कर सके।
नीबकरोरी निवासी किसान सोहन सिंह, महेश ने बताया कि मक्का, मूंगफली की फसल सूख रही है। सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल पा रही है। अवर अभियंता अनिल गौतम ने बताया कि 33 हजार लाइन टूटने से नवाबगंज और हजियांपुर फीडर बंद हुए थे। लाइन ठीक कराकर आपूर्ति चालू कर दी गई है।
इनसेट

सोमवार सुबह भी नीबकरोरी अंडरपास के निकट टूटा था तार
सोमवार दोपहर करीब 12:55 बजे नीबकरोरी अंडरपास के पास ही हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। तार को जोड़कर शाम करीब 5:45 बजे लाइन ठीक कर नवाबगंज व हजियांपुर फीडरों से आपूर्ति चालू की गई थी। करीब सात घंटे बाद फिर नीबकरोरी अंडरपास के निकट हाईटेंशन तार टूट गया। बताते हैं कि एक साथ लोड रखे जाने के चलते ओवरलोड में तार चौबीस घंटे में दूसरी बार टूटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें