फोटो-35 भाजपा जिलाध्यक्ष
फर्रुखाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में आलू किसानों को राहत देने के लिए कोई जिक्र नहीं किया गया। न तो आलू की सरकारी खरीद की बात हुई और न ही जिले में आलू आधारित उद्योग लगाने की। इस संबंध में पूछने पर भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत ने कहा कि बजट में उद्योग के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। हालांकि आलू का जिक्र नहीं है। वह विधायकों के माध्यम से आलू आधारित उद्योग लगाने के लिए मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजेंगे। जो उद्योग के लिए बजट में धनराशि स्वीकृत है, उसे आलू आधारित उद्योग पर भी खर्च किया जा सकता है। जिले के किसानों के लिए आलू आधारित उद्योग बहुत ही जरूरी है। उद्योग लगने पर ही आलू भाव में सुधार की उम्मीद है। बजट में हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है।