फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाल न होने पर केंद्र को अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है। हम सब इसे लेकर रहेंगे। यह बात अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महासम्मेलन में कही।
विज्ञापन

बढ़पुर स्थित गेस्ट हाउस में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पुरानी पेंशन हर हाल में मिलनी चाहिए। निजीकरण पर रोक लगे। इससे कर्मचारी कमजोर हो रहा है।
राष्ट्रीय सचिव नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि हम अन्याय सहने वालों में नहीं हैं। सरकार ने अड़ियल रवैया नहीं छोड़ा, तो सीट भी छोड़नी होगी। प्रदेश कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य मौर्या, कुलदीप कुमार सैनी, अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज शंखवार, डॉ. यतेंद्र शर्मा, सुबोध कुमार बौद्ध, जिला संयोजक नरेंद्र सिंह जाटव आदि मौजूद रहे। संचालन हिमांशु शुक्ला ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्व जिला संयोजक ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करने की घोषणा की। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें