फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक साथ जलीं नवदंपति की चिता, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। एक साथ जान देने वाले पति-पत्नी के शव पोस्टमार्टम के बाद मेंहदी बाग स्थित उनके चचेरे भाई के आवास पर पहुंचे। इसके बाद दोनों का कुंडा स्थित शमसान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। छोटे भाई ने भाभी व बड़े भाई को मुखाग्नि दी। छोटे भाई संजय ने बताया कि संजय ने मां को वीडियो कॉल करके भाभी का बेड पर पड़ा शव दिखाया था।
विज्ञापन

गुरुवार रात मोहल्ला दत्तू नगला में किराए के मकान में बिजली विभाग में संविदा पर तैनात मीटर रीडर संजय की पत्नी पुष्पा उर्फ दुर्गेश ने पति से विवाद हो जाने पर जहर खाकर जान दे दी थी। इसके बाद संजय ने पत्नी का शव देख फांसी पर लटक गया। शुक्रवार को दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ। पति पत्नी की एक साथ मौत से पुष्पा के मायके व ससुराल दोनों ओर गम का माहौल है। संजय की मां विमला देवी व छोटा भाई राजू मायूस बैठे थे।
राजू ने बताया कि संजय ने आत्महत्या से पहले उन्हें फोन किया और मां से बात करने को कहा और बोला अब वह जा रहा है। अपनी जन्म तिथि पूछीं और वीडियो कॉल कर मां के पैर छूकर कहा उसे माफ कर देना। वीडियो कॉल पर कमरा और पत्नी को बेड पर लेटा दिखाया। राजू ने बताया कि संजय गाजियाबाद में काम करना चाहता था। वहां जाने की तैयारी कर रहा था। उसकी भाभी गाजियाबाद में रहना नहीं चाहतीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें