कमालगंज। मोहम्मदाबाद कोतवाली के अवापुखरी निवासी रजनेश कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसमें कहा, 28 अप्रैल को पत्नी खुशी (24) ग्राम अमानाबाद स्थित मायके आई थी। दो दिन बाद 30 अप्रैल को पत्नी मायके से बिना बताए कहीं चली गई। उसने और परिजनों ने काफी खोजने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जांच करने का भरोसा दिया