फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अस्पताल में लाए सांप को देख मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेत में पुआल की कटाई करवा रहे टीलापुर कलान थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर को सांप ने काट लिया। किशोर के बताने पर पिता इरफान ने पुआल के ढेर से सांप को पकड़ लिया। इसके बाद उसे डिब्बे में बंदकर अस्पताल पहुंच गया। इससे वहां मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

ताऊ मुबीन खान किशोर और पकड़े गए सांप को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों को बताया कि उसे भतीजे को सांप ने डस लिया है। डिब्बे में बंद सांप को दिखाते ही अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे।
डॉक्टरों ने किशोर का उपचार शुरू किया व मुबीन को सांप के डिब्बे के साथ बाहर निकाल दिया। उपचार के बाद किशोर फरमान को अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों का कहना है कि अभी किशोर की हालत गंभीर है। जरूरत पड़ने पर उसे रेफर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें