फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चीनी मिल का थमा पहिया, किसानों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चीनी मिल में तकनीकी खराबी से पेराई कार्य ठप हो गया। मिल में किसानों से लेकर कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि में भेदभाव का आरोप लगाते हुए काम छोड़ दिया। मिल प्रशासन किसानों से लेकर कर्मचारियों को समझाने के प्रयास में जुटा रहा।
विज्ञापन


चीनी मिल की पुरानी जर्जर मशीनें शुरुआत में ही धोखा दे गईं। इसके बाद मिल प्रशासन के प्रयास से सुचारू रूप से पेराई होती रही। बुधवार रात करीब 9 बजे इस सत्र में पहली बार प्लम्बर ब्लाॅक में आरबीसी की चेन उतर गई। आईडी फैन टूट गया। इससे पेराई कार्य ठप हो गया। रात भर किसान मिल यार्ड में गन्ने की तौल का इंतजार करते रहे।
तकनीकी कर्मचारियों ने जैसे-तैसे आईडी फैन बदलने के बाद गुरुवार सुबह 6 बजे पेराई शुरू कर दी। धीमी गति से तौल होती रही। इसके बाद सुबह 10 बजे फिर चेन टूटने से पेराई बंद हो गई। जीएम कुलदीप सिंह अस्वस्थ होने के बावजूद चीफ इंजीनियर व अन्य तकनीकी कर्मचारियों के साथ मरम्मत कराने में जुटे रहे। इसी दौरान कर्मचारी वेतन वृद्धि में भेदभाव का आरोप लगाते हुए काम छोड़कर चले गए।
विज्ञापन

उनका कहना था कुछ कर्मचारियों का वेतन बढ़ा दिया गया है, सभी के वेतन में बढ़ोतरी एक साथ होनी चाहिए। मिल प्रशासन ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया। इसी दौरान जीएम के स्टेनो अशोक तिवारी ने कर्मचारियों से अपशब्द कह दिए। इस पर कर्मचारी और भी ज्यादा बिफर गए। स्टेनो को काम से हटाने की मांग करने लगे। थोड़ी देर बातचीत के बाद कुछ कर्मचारी मान गए तो कुछ घर चले गए। दूसरी ओर परेशान हो रहे किसानों ने गेट पर हंगामा कर नारेबाजी कर दी। पूरे दिन अफरा तफरी का माहौल रहा। पेराई कार्य शुरू कराने के लिए ठेकेदार के श्रमिक भी बुलाए गए। शाम 5 बजे तक पेराई कार्य शुरू करने की कवायद चलती रही।

चीफ इंजीनियर विनोद दयाल ने बताया कि तकनीकी खराबी दुरुस्त कर ली गई है। जल्द ही पेराई शुरू होगी। जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि कर्मचारियों से भला बुरा कहने वाले अशोक तिवारी को फिलहाल हटा दिया गया है। मामले की जांच की जाएगी। जल्द ही पेराई कार्य शुरू हो जाएगा। इस दौरान डिस्टलरी मैनेजर अजीत कुमार, सीसीओ प्रमोद कुमार, सीए एमएल पासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें