फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मुंबई-अनवरगंज के बीच चलेगी साप्ताहिक विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे ने मुंबई-कानपुर अनवरगंज-मुंबई के बीच एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि मुंबई सेंट्रल से 09185 नंबर की ट्रेन 6 जुलाई से 28 सितंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह 11 बजे चलेगी। यह ट्रेन बोरीवाली, बापी, बलसाड़, सूरत, बड़ोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, मथुरा कैंट,हाथरस, कासगंज से सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे स्थानीय स्टेशन पहुंचेगी। यहां से कन्नौज, बिल्हौर होकर शाम साढ़े तीन बजे कानपुर अनवरगंज स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 09186 नंबर की ट्रेन कानपुर अनवरगंज से सोमवार सात जुलाई को शाम 6.25 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बिल्हौर, कन्नौज के बाद स्थानी? स्टेशन पर शाम 7.20 बजे पहुंचेगी। यहां से कासगंज की ओर रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन 29 सितंबर तक चलाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें