फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: असलहा फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Wed, 10 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसओजी व नवाबगंज एसओ ने असलहा फैक्टरी सहित तीन शातिरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए शातिरों के पास से 25 बने व अधबने तमंचे सहित उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन

एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी व नवाबगंज एसओ जेपी शर्मा ने सोमवार की रात को गांव मिलकिया पहाड़पुर निवासी गयादीन उर्फ टेलर के यहां दबिश मारी। गयादीन व उसका साथी कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सिवरई मठ निवासी रामवीर, कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी सुनील तमंचे बना रहे थे। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह तमंचे बनाकर आसपास के जनपदों में पांच हजार में बेचते हैं। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि पकड़े गए शातिरों के पास से 25 बने व अधबने तमंचे, 16 खोखा कारतूस, तीन नाल खोलने के लीवर, एक इंजेक्टर पत्ती, बांका, रेगमार्क, लकड़ी काटने की आरी, लोहा काटने का ब्लेड, सुम्मी, छैनी, रैती, तीन पेंचकस, चार हथौड़ा, एक पंखा, ड्रिल मशीन, 510 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें