फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कांशीराम कालोनी के 1296 आवासों में चार दिन जलापूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हैवतपुर गढि़या स्थित कांशीराम कालोनी में पाइप लाइन फटने से चार दिन से जलापूर्ति ठप है। इससे 1296 अावासों में रह रही करीब छह हजार की आबादी परेशान है। चार-चार मंजिल ऊंचाई पर रह रहे लोग बेहाल हैं। जिम्मेदार बिजली कटौती की बात कहकर दूसरे विभाग पर ठीगरा फोड़ते हैं। जबकि कर्मचारी दो में से एक नलकूप चलाकर खानापूरी करने में लगे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में हैवतपुर गढि़या कांशीराम कालोनी में सोमवार शाम ओवरहेड टैंक से कुछ दूरी पर मुख्य पाइपलाइन फट गई। इससे पूरी कालोनी में जलापूर्ति ठप हो गई। चार-चार मंजिल ऊंची बनी कालोनी में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद ने तीन दिन तक पाइप लाइन की मरम्मत करने की जरूरत नहीं समझी। कालोनी में करीब छह हजार की आबादी है। सबसे अधिक दिक्कत दो, तीन और चार मंजिल पर रह रहे लोगों को हो रही है। दूरदराज लगे हैंडपंपों से पानी भरकर उन्हें ऊपर तक पहुंचाना होता है।
पालिका जलकल के जोन प्रभारी उवैश खान दो दिन तक पाइप लाइन फटने की बात छिपाते रहे। वह काफी कम बिजली आपूर्ति होने की बात कह रहे हैं। कालोनी की शांति देवी ने बताया कि दो नलकूप लगे हैं। इनमें से एक ही चलाया जाता है। दिन में छह-सात घंटे बिजली आ जाती है। आम दिनों में भी एक नलकूप चलने से थोड़ी देर में ही पानी चला जाता है। मीनाक्षी ने बताया कि हैंडपंप का पानी पीला आता है। वह पीने के लायक नहीं है। मुस्कान कहती हैं कि दोनों नलकूप चलाए जाएं, तो पांच-छह घंटे में ही टंकी भर जाए, मगर लापरवाही बरती जाती है। जेई गौरव मिश्रा ने बताया कि मरम्मत कराई जा रही है। शाम तक काम पूरा होने के बाद पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें