फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। पहाड़ों पर बारिश होने से गंगा का जलस्तर फिर बढ़ गया है। इससे गंगा किनारे के गांवों में कटान हो रही है। इसको लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को नरौरा बांध से गंगा में एक लाख 11 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे जलस्तर 135.00 से बढ़कर 135.80 मीटर पर पहुंच गया है। हालांकि अभी चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर से जलस्तर कम पर है। जलस्तर बढ़ने से गंगा के किनारे बसे गांव हरसिंहपुर कायस्थ, ऊगरपुर, तीसराम की मड़ैया, जोगराजपुर, कुड़री सारंगपुर आदि गांवों में किसानों की उपजाऊ जमीनें कट रहीं हैं। हरसिंहपुर कायस्थ के ग्रामीणों को भय सताने लगा है कि गंगा का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो गांव में पानी भर जाएगा। आने-जाने के भी सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। ग्राम प्रधान सुधीर कुमार व नरेंद्र कुमार ने बताया कि गंगा की बाढ़ से पिछले साल कई लोगों के मकान कट चुके हैं, लेकिन रहने के लिए तहसील प्रशासन ने अभी तक जमीन नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें