फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर लूट में डॉक्टर के खिलाफ वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मारपीट कर 15 हजार रुपये लूटने के मामले में अदालत ने नर्सिंग होम के डॉक्टर के खिलाफ वारंट जारी किया है। तामील कराने के लिए एसपी को पत्र भेजने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरपुर निवासी विवेक कुमार ने शहर के आवास विकास कालोनी स्थित आरके हॉस्पिटल के डॉ. जेएम वर्मा व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ एंटी डकैती कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया था।
इसमें आरोप लगाया कि भाई उदय प्रताप को 22 अगस्त 2016 को पेट में दर्द होने पर आरके हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।
23 अगस्त को हालत बिगड़ने पर भाई को रेफर करने के संबंध में डॉ. जेएम वर्मा से बात की, लेकिन उन्होंने रेफर नहीं किया।
विरोध करने पर जेएम वर्मा व आठ अज्ञात लोगों ने मारपीट कर 15 हजार रुपये लूट लिए। 27 अगस्त 2016 को आगरा में इलाज के दौरान उदय प्रताप की मौत हो गई।
कोतवाली में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट से डॉक्टर के खिलाफ वारंट जारी किया गया। पुलिस ने वारंट तामील नहीं कराए।
वादी के वकील धर्मेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने वारंट जारी कर तामील कराने के लिए एसपी को पत्र भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें