फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा की। एंटी लार्वा का छिड़काव कम पाए जाने से नाराजगी जताई। आशाओं द्वारा संचारी रोगों से बचाव की जानकारी न दिए जाने पर डीएम ने दो सीएचसी प्रभारियों को चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में किए गए कार्यों की समीक्षा की। जिले में एंटी लार्वा का छिड़काव कम होने पर बढ़ाने के निर्देश दिए। पता चला कि ग्रामीणों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी आशाओं द्वारा सही से नहीं दी जा रही है।
डीएम ने सीएचसी प्रभारी बरौन व कमालगंज को चेतावनी दी। नगर पंचायत संकिसा में नालियों की सफाई कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने सभी सीएचसी व पीएचसी में सफाई करने के निर्देश दिए।
कहा कि सभी उपकरण सक्रिय होने के साथ अस्पतालों में ओआरएस व दवाई की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, एसीएमओ डॉ.रंजन गौतम व डॉ. दलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।