फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बारिश में कच्चे मकान की दीवार गिरी, वृद्ध दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज हवा व बारिश में बुधवार देर रात कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इससे छप्पर में लेटे वृद्ध दंपती घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव रजलामई निवासी सतीश (65) बुधवार रात पत्नी रामदर्शनी (60) के साथ मकान में बाहरी हिस्से में एक दीवार पर रखे छप्पर में सो रहे थे। आधी रात के बाद अचानक आई तेज हवा और बारिश के दौरान दीवार और छप्पर गिर गया। इसमें दंपती दब गए।
चीख-पुकार की आवाज सुनकर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने भागकर उन्हें बाहर निकाला। दंपती को सुबह साढ़े चार बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सतीश ने बताया कि उनका मकान कच्चा है। सात बच्चों में दो बेटे, उनके बच्चे व दो अविवाहित बेटियां रहती हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। प्रधानमंत्री आवास के लिए आवेदन किया, मगर विरोधियों की शिकायत पर एक पक्की दीवार को पक्का मकान बता दिया गया। यदि आवास मिल जाता, तो घटना को टाला जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें