फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 18 सितंबर को मतदान, शाम छह बजे से होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बार एसोसिएशन के चुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी जाएगी। 18 सितंबर को मतदान व शाम छह बजे से मतगणना की जाएगी। एल्डर्स कमेटी के सदस्य ने शनिवार को आम सभा की बैठक को अवैध बताया।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी, सदस्य राजकुमार सिंह राठौर, प्रभुदयाल, सरदार सूर्य प्रताप सिंह, अजहरउद्दीन खां ने बताया कि सोमवार को बार एसोसिएशन के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 24 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 28 अगस्त तक मतदाता सूची पर आने वाली आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। एक सितंबर को अंतिम वैध मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। दो सितंबर से नामाकंन पत्रों की बिक्री होगी। एक सितंबर से आठ सितंबर तक नामांकन किए जाएंगे। 11 सितंबर को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्ति व निस्तारण पर सुनवाई की जाएगी। 12 सितंबर को दस बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन वापसी की तिथि नियत की गई है। प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन 13 सितंबर को किया जाएगा। 18 सितंबर को सुबह आठ से चार बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम छह बजे से मतगणना शुरू होगी।
सदस्य राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि शनिवार को आम सभा की बैठक अवैध रूप से की गई है। कार्यकारी कमेटी अपना इस्तीफा दे चुकी है। हर हाल में चुनाव कराया जाएगा। इसमें व्यवधान डालने वाले के खिलाफ बार काउंसिल उत्तर प्रदेश कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

बार चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 25 वर्ष का वकालत का अनुभव 25 हजार रुपये नामांकन शुल्क, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के बीस वर्ष का अनुभव व बीस हजार नामांकन शुल्क, उपाध्यक्ष के लिए दस वर्ष व 15 हजार नामांकन शुल्क, सचिव के लिए 15 वर्ष का अनुभव बीस हजार नामांकन शुल्क, संयुक्त सचिव के लिए पांच वर्ष व दस हजार नामांकन शुल्क, सदस्य के लिए पांच से 15 वर्ष का अनुभव व पांच हजार रुपये नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है। महिलाओं के लिए उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व चार सदस्य पद आरक्षित किए गए हैं।
बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष दो लाख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डेढ़ लाख, उपाध्यक्ष एक लाख, सचिव डेढ़ लाख, संयुक्त सचिव एक लाख व सदस्य के लिए बीस हजार रुपये खर्च करने की सीमा तय की गई है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें