फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: हत्यारोपी को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Tue, 06 Jun 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसान की हत्या में तीसरे आरोपी को गांव के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाल तीसरे आरोपी को पकड़े जाने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गैसिंगपुर निवासी किसान मनोज सिंह की 28 मई की रात को सेवानिवृत्त शिक्षक राम प्रताप उसके पुत्र शिवम सिंह व एक अन्य ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पुत्र अन्नू की तहरीर पर सेवानिवृत्त शिक्षक राम प्रताप सिंह व शिवम सहित तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस ने राम प्रताप व शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मंगलवार को गांव के लोगों ने तीसरे आरोपी को पकड़कर कर पुलिस को सूचना दी। हल्का के दरोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा पकड़े तीसरे आरोपी को अपने साथ लेकर चले गए। कोतवाल अमरपाल सिंह तीसरे आरोपी को पकड़ जाने से इन्कार कर रहे हैैं। जबकि गांव के लोगों ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें