फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मारपीट में घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। 10 दिन पहले रंजिश में मारपीट में घायल हुए ग्रामीण की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। एसओ के मुकदमा तरमीम करने के आश्वासन पर परिजन माने और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चमन नगरिया निवासी छविराम को तीन अक्तूबर की सुबह गांव के कैलाश,अरविंद, छविराम की पत्नी रीना, लाल सिंह, ज्ञान सिंह, नरपाल, अनार सिंह, मुनीश जनपद कासगंज थाना सिकंदरपुर वैश्य मोहल्ला सलावत नगर निवासी मोतीलाल, जनपद बदायूं थाना उसहैत गांव उटिना निवासी मेवाराम ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया था।
मारपीट में छविराम घायल हो गया। पुलिस ने पिता रामसेवक की तहरीर पर कैलाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। घायल छविराम को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल भेजा गया। लोहिया अस्पताल में इलाज के बाद भी सुधार नहीं होने पर छविराम को आगरा रेफर कर दिया गया। 11 अक्तूबर को इलाज के दौरान छविराम की मौत हो गई। परिजन शनिवार रात शव लेकर घर आए। परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने सभी लोगों के खिलाफ गैदइरातदन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसओ विश्वनाथ आर्या मौके पर पहुंचे। परिजनों से बात कर मुकदमा तरमीम करने का भरोसा दिया। पिता ने आरोप लगाया कि बहू रीना तीन वर्ष पहले लाल सिंह के साथ चली गई थी। पुलिस ने बहू सहित सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद परिजनों शव का अंतिम संस्कार किया। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया कि परिजनों ने रविवार को अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। बहू सहित सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर परिजन मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें