फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत

Sat, 07 Mar 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दलेलगंज में घर की ओर पैदल जा रहे एक ग्रामीण को तेज रफ्तार बाइक सवार में टक्कर मार दी। इससे घायल ग्रामीण को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। मगर कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। शमसाबाद थाने के गांव दलेलगंज निवासी अतर सिंह (45) शुक्रवार देर रात पैदल घर की ओर जा रहे थे। उसी समय तेज रफ्तार एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन बेहोशी हालत में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉ. जय सिंह ने रेफर कर दिया। परिजन कहीं ले जाते उसने दम तोड़ दिया। चाचा रूपलाल ने बताया कि अतर सिंह मजदूरी करते थे। मां सोनकली, पत्नी नन्ही देवी, पुत्र अरुण, आयुष, प्रशांत और पुत्री शिखा है। बाइक सवार को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें