फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रामगंगा में ग्रामीण की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर।ग्रामीण की रामगंगा में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी राकेश मिश्रा(42) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह दो दिन पहले दिल्ली से गांव आया था। राकेश ने फसलों का निरीक्षण किया। शुक्रवार सुबह रामगंगा में पूजा की सामिग्री विसर्जन करने गया और वापस नहीं आया। परिजनों ने खोज बीन की। पता चला कि वह रामगंगा में डूब गए हैं। भाई सुनील की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखारों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

शव को देखकर पत्नी ममता, बेटी हिमांशी, स्वामी, भाई शाहिद का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। भाई ने बताया कि राकेश दो दिन पहले घर आया था। शुक्रवार को वह रामगंगा में पूजा की सामिग्री विसर्जन करने गया था। वहां गहरे पानी में डूबने न से मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ रणविजय सिंह ने बताया कि ग्रामीण की रामगंगा में डूबने से मौत हो गई। शव का पंचनामा रिपोर्ट भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें