फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तालाब में डूबकर ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव नगला नान निवासी नीलेश चतुर्वेदी (48) पुत्र स्व. शिवकुमार चतुर्वेदी सोमवार दोपहर गांव के पास स्थित चिंतामणि तालाब में नहाने गए थे। पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गए। जब नीलेश घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। पूरे दिन खोजबीन करने के बाद भी उनका पता नहीं चला। रात करीब 12 बजे मृतक का पुत्र छोटू फिर चिंतामणि तालाब गया तो नीलेश चतुर्वेदी का शव उतराता हुआ मिला। सूचना मिलने पर ग्रामीण व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दिए बगैर मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटे भाई विमलेश ने बताया कि तालाब में डूबकर भाई की मौत हुई है। मृतक की पत्नी सुमन, तीन पुत्र छोटू, अक्षय, आशीष, पुत्री तान्या और सृष्टि हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें