फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मेड़ के विवाद में कहासुनी के बीच ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मेड़ के विवाद में कहासुनी के बीच ग्रामीण की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसापुर निवासी ईश्वर दयाल(58) का भाई बालिस्टर व कलेक्टर से मेड़ काटने को लेकर शनिवार रात विवाद हो गया। अचानक ईश्वर दयाल की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको लोहिया अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टर ने ईश्वर दयाल को मृत घोषित कर दिया। रविवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने लोहिया अस्पताल में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्राें के मुताबिक ईश्वर दयाल की मौत फेफड़े व दिल की बीमारी से हुई है। पत्नी आशा देवी, पुत्र राजीव, सुरेंद्र, सुरेश व करन रो-रोकर बेहाल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें