फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सचिवों के हवाले 118 ग्राम पंचायतें, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। पंचायतों में ग्राम सचिवालय तो हैं, लेकिन कर्मचारियों की कमी से लोगों को इनका पूरी तरह से लाभ नहीं मिल पा रहा। ब्लाक क्षेत्र की 118 ग्राम पंचायतों के लिए सिर्फ 13 सचिव ही हैं। कुछ सचिव के पास 13 से 14 ग्राम पंचायतों का जिम्मा है। ऐसे में वह कई-कई दिन तक सचिवालय नहीं पहुंचते। ग्रामीणों को मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, पेंशन सत्यापन आदि के लिए ब्लाक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े ब्लाक में पंचायतीराज व ग्राम्य विकास विभाग के 49 पद हैं। इनमें 23 खाली चल रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी के 17 पदों में 12 खाली हैं। तीन एडीओ, दो सहायक लेखाकार, अवर अभियंता के पद खाली हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी की कमी से ग्राम सचिवालय के काम प्रभावित हैं। डीपीआरओ कार्यालय से 14 सचिवों की तैनाती हैं। इनमें विनय सिंह निलंबित है। सचिव विजेता के पास 14 व अंजली प्रजापति के पास 13 ग्राम पंचायतें हैं।
अमित शुक्ला को 14 पंचायतें मिली हैं। कई बार गांव वालों को उनके सचिव पंचायत घर में मिलते हैं न ब्लाक में। ग्रामीणों को दिक्कतों के साथ ही पंचायत के काम में भी देरी होती है। रजीपुर न्याय पंचायत के एक गांव के प्रधान ने कहा कि उनके सचिव एक माह से नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ आलोक आर्य ने बताया कि सचिवों की कमी है। एक सचिव के पास कई क्लस्टर हैं। रोस्टर बनाया जाएगा ताकि ग्राम पंचायत में सप्ताह में एक दिन वह जरूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें