फर्रुखाबाद। आगरा से डाक बंगले पहुंचे नवागंतुक एसपी ने योगदान आख्या दी। इसके बाद एएसपी व सीओ के साथ बैठक कर जनपद के माफिया, हिस्ट्रीशीटर व भौगोलिक जानकारी कर दिशा निर्देश दिए।
आगरा से स्थानांतरण पर आए वर्ष 2017 बैच के आईपीएस विकास कुमार रविवार सुबह लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में पहुंचे। उन्होंने अपनी योगदान आख्या दी। एएसपी डॉ संजय कुमार, सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद वह विश्राम करने के लिए चले गए।
दोपहर में एसपी ने एएसपी व सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, सीओ कायमगंज सोहराब आलम, सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय व सीओ मोहम्मदाबाद अरूण कुमार के साथ बैठक की। जनपद के माफिया व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों व उनके खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी की। जनपद की भौगोलिक स्थित व थानों के बारे में जानकारी कर अपराध के स्तर के बारे में बातचीत की।
एसपी विकास कुमार ने सभी अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। वह सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से रूबरू होकर अपने काम करने की शैली व शासन के दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी देगें।