फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जाम में घंटों फंसे वाहन, यात्री परेशान

Sat, 15 Apr 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद आई बाबा साहब की शोभायात्रा के दौरान भोलेपुर, नेकपुर, आवास विकास तिराहा, रोडवेज, लालगेट, घुमना व चौक पर जाम लगा रहा। रोडवेज बस स्टैंड पर पुलिस ने बरेली, इटावा, आगरा, बदायूं आदि रूटों पर जाने वाली बसों को आवास विकास की ओर जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

इन बसों को आईटीआई चौराहा होकर गुजारा गया। नेकपुर पर जाम लगने से बरेली की ओर से आई रोडवेज बसें भी जाम में फंस गईं। इससे उनमें बैठे यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। शोभायात्रा निकलने के करीब एक घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम के कारण बस सवार यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
लोगों का कहना है कि शोभायात्रा के लिए पुलिस को रूट डायवर्जन करना चाहिए था, ताकि जाम के हालात न पैदा होते। दोपहर तक रूट पर वाहन रेंगते रहे। इसी तरह शहर में भी जगह-जगह सुबह से ही जाम की स्थिति रही। इससे लोगों को दिक्कतें हुईं। इस संदर्भ में सीओ का कहना है कि जहां से भी जाम की सूचना मिली, वहां सिपाही भेजकर व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें