कमालगंज। इयरफोन लगाकर लापरवाही से स्कूटी चलाकर युवक ने एसडीएम सदर की कार के आगे रोक दी। इससे स्कूटी कार से टकराते- टकराते बच गई। गार्ड ने स्कूटी व चालक को पकड़ कर थाना पुलिस को सौंप दी। पुलिस ने वाहन सीज कर 17 हजार का चालान कर दिया।
एसडीएम सदर गजराज सिंह गुरुवार रात क्षेत्र के गांव का भ्रमण कर वापस मुख्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कस्बा के मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिस स्टेशन के पास एक युवक कान में इयरफोन लगाकर स्कूटी तेजी व लापरवाही से चलाते हुए लाया। एसडीएम की कार के आगे खड़ी कर दी।
इस दौरान स्कूटी कार में टकराते-टकराते बच गई। एसडीएम के गार्ड ने उतर कर चालक और स्कूटी को थाना पुलिस के सुपुर्द कर दी। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अनुज कुमार निवासी शनि बिहार कालोनी थाना एत्मादौला जिला आगरा बताया। अनुज जल जीवन मिशन में काम करता है और दोस्त की स्कूटी मांगकर काम से जा रहा था। वह पुलिस को अभिलेख नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने स्कूटी सीज कर 17 हजार रुपये का चालान कर दिया। (संवाद)