फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांच दिन से वाल्व खराब, लोहिया का ऑक्सीजन प्लांट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में लगा ऑक्सीजन प्लांट पांच दिन से बंद है। इसकी वजह है कि पांच से वाल्व खराब, जिसे ठीक नहीं कराया गया है। मरीजों को सिलिंडरों से ऑक्सीजन दी जा रही है। जिम्मेदार इसको लेकर बेपरवाह बने हैं।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट से इमरजेंसी, पीकू, जीरियाट्रिक, आइसोलेशन, ऑपरेशन थिएटर समेत सभी वार्डों के 150 से अधिक बेडों पर ऑक्सीजन दी जाती है। तीन जनवरी को शुद्धता न आने से ऑक्सीजन का बनना बंद हो गया था। लिहाजा प्लांट को रात में बंद रखा गया।
चार जनवरी की सुबह सीएमएस ने ड्यूटी कर्मी से प्लांट चलवाया, तो धीमी गति से ऑक्सीजन बनने लगी। लिहाजा प्लांट चालू रखा गया। मरम्मत न कराने की वजह से पांच जनवरी को प्लांट पूरी तरह से ठप हो गया। लिहाजा अस्पताल की ऑक्सीजन की आपूर्ति बंद हो गई। इमरजेंसी समेत सभी वार्डों में सिलिंडरों से ऑक्सीजन आपूर्ति की जाने लगी। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना संबंधित कंपनी के इंजीनियर को दी। मगर अभी तक प्लांट को सही नहीं किया जा सका। दमा समेत अन्य बीमारियों से पीड़ितों को दिक्कत हो रही है। मजबूरी में सिलिंडरों से ऑक्सीजन देकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि लखनऊ से वाल्व आना है। कंपनी को बता दिया गया है। इंजीनियर ने पांच दिन में आने की बात कही थी। वह दोबारा रिमाइंडर भेजकर शीघ्र दुरुस्त कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें