फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बुखार पीड़ित की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर थाने के गांव तुसौर निवासी लल्लावीर सक्सेना (50) को उनके भाई राजवीर व रामभजन ने तेज बुखार की हालत में राजेपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन बाद रविवार डॉक्टर ने बाहर ले जाने की बात कही। उसी डॉक्टर के कहने पर परिजन मसेनी-लकूला मार्ग स्थित एक अस्पताल में लाए। यहां लल्लावीर को भर्ती कर लिया गया। शाम करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना है कि डॉक्टर ने बाहर ले जाने की बात भी नहीं की और इलाज करते रहे। सांसें थमने के बाद ले जाने की बात कहने लगे। करीब एक घंटे बाद कुछ लोगों ने अस्पताल संचालक से समझौता करवा दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें