अंकुर दीक्षित, अंशू दीक्षित (मृतक)
- फोटो : amar ujala
फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव न्यामतपुर ढिलावली के पास बेकाबू प्राइवेट बस की टक्कर से अलीगंज क्षेत्र के गांव सरौतिया निवासी अंकुर दीक्षित (30) व उनके छोटे भाई अंशू (24) की मौत हो गई। मौत की सूचना पर सी एच सी में परिजन पहुंच गए। एक साथ दो भाइयों की मौत से चारो ओर कोहराम मच गया।