फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : पावस उत्सव में कजरी व सावन गीतों की धूम

विज्ञापन
शहर के रामानंद कॉलेज में हरियाली तीज के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कला एवं साहित्य की संस्था संस्कार भारती ने हरियाली तीज को पावस उत्सव के रूप में मनाया। महिलाओं ने ढोलक की थाप पर कजरी, सावन गीतों पर धूम मचा दी। कलाकारों ने रासलीला का मंचन कर मन मोह लिया।
विज्ञापन

शहर के रामानंद बालिका इंटर कॉलेज में रविवार को मुख्य अतिथि लोक गायिका सुदेश ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने ढोलक की थाप पर कजरी, सावन गीत, लोक गीत, झूला गीत गाया। रासलीला मंचन में कृष्ण स्वरूप स्नेहा श्रीवास्तव व राधा के स्वरूप में नंदनी श्रीवास्तव ने लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। संध्या वर्मा ने भी मनोहारी डांस किया।
विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष स्वेता दुबे ने कहा कि हरियाली तीज से ही पौधरोपण की शुरुआत होती है। वर्षा ऋतु के मौसम में प्रकृति श्रृंगार करती है। हमें पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए।
विज्ञापन

संस्था ने लोक गायिका सुदेश को सम्मानित किया। सह संयोजक किरण त्रिवेदी, सुशील अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, शिवानी शुक्ला, अर्चना सक्सेना, सीमा सक्सेना, सोनिका दीक्षित आदि मौजूद रहे। संयोजक रजनी लौंगवानी ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष दीपक रंजन और संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें