फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ठेकेदार से दुखी व्यापारी ने पेट्रोल छिड़का, परिजनों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ठेकेदार की जेल भिजवाने की धमकी और ईओ की दुत्कार से दुखी व्यापारी शिखर गुप्ता ने आत्मदाह करने के लिए पेट्रोल छिड़क लिया। माचिस में आग लगा पाता कि उससे पहले ही परिजनों ने उसे पकड़कर बचा लिया। व्यापारी ने मुख्यमंत्री के नाम आत्महत्या करने संबंधी वीडियो भी बनाने की बात कबूली। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई।
रेलवे रोड पल्ला मठिया निवासी शिखर गुप्ता ने चिह्नीकरण के करीब डेढ़ फीट अधिक अपनी दो मंजिला इमारत तोड़ी थी। मंशा थी कि दो फीट का चबूतरा बनाकर उसका उपयोग करेंगे। मगर दबंग ठेकेदार ने उनकी दुकान के सामने नाली तिरछी करके पूरी जमीन कब्जे में ले ली। ठेकेदार ने शनिवार को उनकी दुकानों के सामने नाली निर्माण शुरू कराया। शिखर ने चिह्नीकरण की सीध में बनाने की बात कही, तो ठेकेदार ने नहीं मानी।
विज्ञापन

उसने सरकारी कार्य में बाधा में जेल भिजवाने की धमकी दी। शिखर गुप्ता तहसील में एसडीएम से मिले। उन्होंने ईओ को फोन करके मामला सुलटाने के निर्देश दिए। आरोप है कि जब वह ईओ के दफ्तर में मिले, तो उन्होंने कह दिया कि वह कुछ नहीं कर सकते। व्यापारी इससे दुखी होकर घर लौट आया।
रविवार सुबह करीब 10 बजे मजदूरों ने फिर से काम शुरू किया, तो शिखर ने इसका विरोध किया। जिस पर ठेकेदार ने फिर से जेल भिजवाने की धमकी दी। परेशान शिखर घर से चुपचाप माचिस ले आए। गैलरी में पेट्रोल लेकर अपने ऊपर डाल ली। परिजन ने शोरगुल सुनकर नीचे आए, तो वह माचिस जलाने के लिए निकाल रहे थे। इस पर खलबली मच गई। महिलाओं ने उसके हाथ से माचिस छीन ली।
पेट्रोल छिड़कते ठेकेदार और उसके मजदूरों ने देखा, तो वह वहां से भाग गए। मौके पर समाजसेवी कपिल गुप्ता, हिंदू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा कई कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर कोतवाल अनिल कुमार चौबे पहुंचे। उन्होंने बताया कि दीवार तिरछी बनाई जा रही है। उन्होंने ईओ से बात कर सोमवार को पुलिस बल के सामने नापजोख के बाद ही काम शुरू कराने की बात कही। घटना के तीन घंटे बाद सिटी मजिस्ट्रेट सतीश चंद्र ने भी नाली निर्माण का जायजा लिया। उन्होंने फोटोग्राफी भी कराई। व्यापारी को न्याय का भरोसा दिया।


-
इंसेट
ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करवा कर ब्लैक लिस्ट कराएगा व्यापार मंडल

रेलवे रोड के व्यापारी शिखर गुप्ता के उत्पीड़न की सूचना मिलते ही नगर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इखलाक खान, महामंत्री राकेश सक्सेना और युवा अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव की अगुवाई में बैठक की। कहा कि ठेकेदार व्यापारी को आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहा है। व्यापार मंडल उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा कर ब्लैक लिस्ट कराएगा।
विज्ञापन



ठेकेदार जो नाली बना रहा है, वह वाकई जानबूझ कर अंदर की गई है। दुकानदार ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान चिह्न से दो फीट और अंदर मकान तोड़ा था। ठेकेदार उसकी छूटी जमीन में दीवार तिरछी कर नाला बना रहा है। उन्होंने ईओ को पूर्व में लगाए गए चिह्न से ही नाला बनाने के निर्देश दे दिए हैं। व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देंगे।
-सतीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें