फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अनियंत्रित बोलेरो ने चार वाहनों में मारी टक्कर, दो घायल

Thu, 27 Apr 2023 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार एक बोलेरो ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार व ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार लिखी एक बोलेरो बुधवार रात करीब सवा आठ बजे फतेहगढ़ की ओर तेज गति से जा रही थी। आवास विकास चौकी से कुछ दूरी पर उसने बाइक सवार बिललू दुबे को टक्कर मारी। इससे बाइक पर बैठे मानसिंह व बिल्लू घायल हो गए। सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, तो चालक अर्जुन निवासी नवदिया घायल हो गया। ई रिक्शा पर बैठी दो सवारी बाल-बाल बच गईं। बोलरो सवार चालक यहीं नहीं रुका। उसने छिबरामऊ निवासी नीलदीप सात्विक की कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में वह एक अन्य लाल रंग की बोलेरो से जा टकराई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायल बाइक सवारों व ई-रिक्शा चालक को अस्पताल भेजा। परिजन बाइक सवार को निजी अस्पताल ले गए। जबकि ई-रिक्शा चालक का लोहिया में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें