फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे की गोली मारकर की हत्या

Tue, 01 Aug 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी फर्रुखाबाद। भूमि विवाद में चाचा ने लाइसेंसी राइफल से भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। कई माह से दोनों पक्ष विवाद के संबंध में अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दे रहे थे, लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हो सका था।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव धंसुआ निवासी सेवानिवृत्त फौजी भीमसेन राजपूत का अपने भतीजे रामगोपाल राजपूत (30) से जमीन का विवाद चल रहा था। रामगोपाल टैवैल्स कंपनी चलाता था। सोमवार को वह कार से घर पहुंचा। तभी चाचा भीमसेन राजपूत से जमीन को लेकर गालीगलौज हुआ। रामगोपाल के विरोध करने पर चाचा भीमसेन राजपूत ने लाइसेंसी राइफल से फायर कर दिया। गोली रामगोपाल के माथे पर लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया। घटना के बाद चाचा मौके से भाग गए। भाई करन घायल रामगोपाल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे इलाज के दौरान रात 9.35 बजे मृत घोषित कर दिया। मां नन्हीं देवी, पत्नी शिवानी गोद में सात माह पुत्र रुद्र को लेकर रो रही थी। सूचना पर कोतवाल सचिन कुमार सिंह, सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, एएसपी डॉ.संजय कुमार सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। भाई करन ने पुलिस को बताया कि चाचा भीम सेन ने भूमि विवाद में भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर घटनास्थल के नमूने लिए। एसपी विकास कुमार ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर दिया। हालांकि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने हत्यारोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। रामगोपाल के चार अन्य भाई व दो बहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें