फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मंडी में स्ट्रांगरूम के लिए आढ़तियों को दुकान खाली करने का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सातनपुर मंडी में स्ट्रांगरूम बनाने के आढ़तियों को दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया गया। दुकानों से सामान निकालने के लिए दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन


जनपद में लोकसभा चुनाव चौथे चरण में होगा। इससे 18 से 25 अप्रैल तक नामांकन होगा और 13 मई को मतदान है। शहर की सातनपुर मंडी से बूथों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना की जाती हैं। इसके साथ ही मंडी में ही स्ट्रांगरूम बनाया जाता है। इससे मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां वापस मंडी आकर ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करती हैं। इसके लिए मंडी में नीलामी चबूतरा, टीन शेड व दुकानों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। आढ़तियों को दुकानें खाली करने के लिए तीन दिन पूर्व निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद अधिकांश दुकानों में आढ़ती कारोबार कर रहे हैं।
बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार मंडी पहुंचे। इसके बाद पुलिस बल बुलाकर प्रभारी मंडी सचिव रामसेवक वर्मा के साथ आढ़तियों से बातचीत की। उन्हें दो दिन में दुकानों से सामान निकालकर खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया। प्रभारी मंडी सचिव ने बताया कि दुकानें खाली होते ही इनमें मरम्मत कार्य शुरू करा दिया जाएगा। सफाई व निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें