फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला दिलावरगंज निवासी संजय पांडेय को पुलिस ने 1995 में तमंचा के साथ गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की सीजेएम न्यायालय में सुनवाई की गई। विद्वान न्यायाधीश ने शुक्रवार को आरोपी संजय पांडेय को दो साल कैद और एक हजार रुपये का जुर्माना की सजा सुनाई। (संवाद)