फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीखानगला में बुखार से किशोर व दो महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के भीखानगला गांव में शुक्रवार रात बुखार पीड़ित दो महिलाओं व एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव में करीब 70 लोग बुखार से पीड़ित हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कैंप लगाया।
विकास खंड के गांव की आबादी करीब 3500 है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी से बीमारी फैली है। गांव के अलाउद्दीन की पत्नी नसरीन बेगम (45) को बीते रविवार रात तेज बुखार आया था।
शुक्रवार सुबह उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल और वहां से छिबरामऊ में स्थित सौ सैय्या अस्पताल ले गए।
वहां रात नौ बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पति ने बताया कि निजी अस्पताल में हुई जांच में पत्नी को डेंगू बताया गया था।
उनकी पुत्री माविया बानो व सादिया बानो को भी तेज बुखार है। वह बड़ौदा में टेंपो चलाते हैं।
मोहल्ले के तकील की पत्नी शाकिरा बेगम (72) को बीते सोमवार तेज बुखार आया था। इस पर बेटे अकबर ने उन्हें गांव के झोलाछाप से दवा दिलाई।
आराम न मिलने पर उन्हें फतेहगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। शाकिरा बेगम के छह पुत्र हैं।
गांव के ही कयूम बख्श का 14 वर्षीय पुत्र रिजवान कक्षा दो का छात्र था। रिजवान को भी बीते सोमवार सुबह बुखार आया था।
मंगलवार को उसे फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार शाम हालत न सुधरने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
वहां पहुंचे ही रात में उसकी मौत हो गई।
सीएमओ अवनींद्र कुमार ने बताया कि टीम ने कुछ ग्रामीणों के नमूने लिए हैं, रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें