फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मूर्ति विसर्जन करने गए दो किशोर गंगा में बहे

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। श्रृंगीरामपुर स्थित घाट पर भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने गए दो किशोर नहाते समय गहरे पानी में बह गए। लोगों का शोरगुल सुनकर पहुंचे मछुआरों ने गंगा में कूद कर किशोर को बाहर निकाला। दोनों को निजी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सर्फाबाद ग्राम पंचायत के मजरा महमूदापुर गांव में मंगलवार को ग्रामीणों ने भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया था। पांच दिन पूजा-अर्चना करने के बाद रविवार को ग्रामीण मूर्ति विसर्जन करने के लिए शृंगीरामपुर स्थित गंगा घाट पर पहुंचे। विसर्जन यात्रा में पांच ट्रैक्टर ट्राॅलियों व बाइक से श्रद्धालु साथ थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे ग्रामीण गंगा में नहा रहे थे। नहाते समय गांव के सर्वेश कुमार का 17 वर्षीय पुत्र आदेश व विमल कुमार का 15 वर्षीय पुत्र सनद कुमार गहरे पानी में चले जाने से बह गए। दोनों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोग चिल्लाने लगे। वहां मौजूद भाई ध्रुव ने गंगा में छलांग लगा दी। खोजबीन कर आदेश को बाहर निकाल दिया। इसी बीच मछुआरों ने खोजबीन कर 10 मिनट बाद सनद को भी निकाल लिया।
हालत गंभीर देख ग्रामीण दोनों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक डॉ विकास पटेल ने दोनों का इलाज शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विसर्जन यात्रा में करीब दो सौ लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें