फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर गंगा स्नान कर रही फिरोजाबाद की दो बहने गहरे पानी में डूबने लगी। एक बहन को गोताखाेरों ने सकुशल बाहर निकाल लिया। दूसरी बहन की तलाश की जा रही है।
फिरोजाबाद कोतवाली सदर मोहल्ला कैलाश नगर निवासी राखी अपनी पुत्री लक्ष्मी (18) व ज्योति और ताऊ की पुत्रियां सपना और आरजू के साथ रविवार को गंगा दशहरा पर पांचाल घाट पर स्नान करने आई थीं। राखी के साथ लक्ष्मी और सपना पैंटून पुल के पास स्नान कर रही थीं। अचानक दोनों गहरे पानी में डूबने लगीं। राखी के शोर मचाने पर गोताखोर ने पानी छलांग लगाई। गोताखोर ने डूब रही सपना को सकुशल बाहर निकाल लिया। लेकिन लक्ष्मी को नहीं निकाल पाए।