फर्रुखाबाद। आने वाले दिनों में त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-मऊ-जोधपुर के बीच दो जोड़ी साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को खासा फायदा होगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह, इज्जतनगर डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि जोधपुर से छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 04815 नंबर की ट्रेन शाम 5:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन कासगंज से होकर सोमवार सुबह फर्रुखाबाद पहुंचेगी। 8:15 बजे कन्नौज के लिए रवाना होगी। यही ट्रेन वापसी में आठ अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी। 04816 नंबर की यह ट्रेन मऊ से सुबह 4 बजे चलेगी। यह ट्रेन स्थानीय स्टेशन से शाम 4:12 बजे कासगंज के लिए रवाना होगी। दूसरे दिन सुबह 8:55 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेनें आठ फेरे लगाएंगी।
इसके अलावा इन्हीं स्टेशनों के बीच पांच अक्तूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को जोधपुर से और सात अक्तूबर से दो दिसंबर तक प्रत्येक सोमवार को नौ फेरों के लिए त्योहार विशेष ट्रेन चलेगी। 04823 नंबर की ट्रेन जोधपुर से पांच शनिवार को शाम 5:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन कासगंज होकर स्थानीय स्टेशन से दूसरे दिन रविवार को सुबह 8:15 बजे कन्नौज के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन रात 11:20 बजे मऊ पहुंचेगी। वापसी में 04824 नंबर की ट्रेन मऊ से सात अक्तूबर सोमवार को सुबह 4 बजे रवाना होकर कन्नौज के रास्ते स्थानीय स्टेशन से शाम 4:12 बजे कासगंज के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन दूसरे दिन मंगलवार की सुबह 8:55 बजे जोधपुर पहुंचेगी।