फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ग्राहक को लेकर दो मोबाइल कारोबारियों में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर की गल्ला मंडी में ग्राहक को लेकर दो मोबाइल कारोबारियों के बीच लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में व्यापारी नेता समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध उर्फ मंसाराम गुप्ता के भतीजे पारस की गल्ला मंडी में मोबाइल की दुकान है। उनकी दुकान पर पहले पंकज मिश्रा नाम का युवक काम करता था। कुछ समय पहले पंकज ने सामने ही अपनी मोबाइल की दुकान खोल ली। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर ग्राहक तोड़ने का आरोप लगाते रहे हैं। रविवार देर रात इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष से व्यापारी नेता सुबोध उर्फ मंसाराम गुप्ता तथा दूसरे पक्ष से पंकज, उसका भाई सावन और पिता अनिल मिश्रा घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें