फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: घर में घुसकर दो लाख के जेवरात व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संकिसा। घर में सीढ़ी लगाकर घुसे चोर दो लाख के जेवरात व नकदी चोरी करके भागे। परिजनों व ग्रामीणों ने पीछा करके तीन युवकों को दबोच लिया जबकि तीन भाग गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस की टीमें इस मामले में जांच कर रही है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव बरखिरिया निवासी जगरूप सिंह गांव से दूर घर बनाकर रह रहे हैं। चार अगस्त की रात को वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात को चोर सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर घुस आए। चोर कमरे में बक्से का ताला तोड़कर एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, बीस हजार की नगदी व अन्य सामान चोरी करके सीढ़ी से ही नीचे उतकर खेतों की ओर चले गए।
विज्ञापन

उसी दौरान परिजन जाग गए। परिजनों ने कमरे में सामान बिखरा देखा तो ग्रामीणों के साथ मकान के पास खेत में लोगों के पैरों के निशान देखकर पीछा किया। आगे छह लोग दिखाई दिए। ग्रामीणों ने सभी को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया। तीन लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि तीन वहां से भाग गए। पकड़े गए तीनों युवकाें को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन

जगरूप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए युवकों से एसओजी सहित पुलिस की अन्य टीमें पूछताछ कर रही है। अन्य साथियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें