कमालगंज। शेखपुर गुमटी के निकट बाइकों की भिड़ंत में दो बाइक चालक घायल हो गए। थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी रामू (35) सोमवार दोपहर कस्बा में बाजार करने आया था। शाम करीब चार बजे लौटते समय शेखपुर गुमटी के पास बाइक मोड़ते समय फतेहगढ़ की ओर से आ रही बाइक उससे टकरा गई। हादसे में रामू और दूसरी बाइक चालक एटा जिला के बागवाला क्षेत्र के नगला गुलाबी निवासी सोनू यादव (28) घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। रामू की हालत में सुधार न होने पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।