राजेपुर। रामनगरिया मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे दोस्तों की बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक दोस्त बदायूं के उसावा जिले का निवासी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
अमृतपुर थाने के गांव गूजरपुर पमारान निवासी रवि राजपूत (25) जयपुर में कैटरिंग का काम करता है। वह बदायूं के उसावां थाने के गांव अकबरपुर निवासी साथ काम करने वाले दोस्त संजीव यादव (26) के साथ शुक्रवार को रामनगरिया मेला देखने आया था। दोनों शाम के वक्त गूजरपुर जा रहे थे। बाइक जब हरसिंहपुर के सामने पहुंची, तो तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से रवि के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे रवि के परिजनों गमगीन हो गए। वह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। रामबरन, सुजीत नगपाल, गोविंद हैं। मां रामप्यारी और पिता शीशराम का रो-रो कर बुरा हाल है। उसका डेढ़ साल पहले प्रीति के साथ विवाह हुआ था। पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है। पुलिस ने संजीव के परिजनों को भी सूचना दे दी है।
भाजपा नेता का नंबर हैक कर मांगे रुपये
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के मोहल्ला विकासनगर बढ़पुर निवासी भाजपा नेता जितेंद्र सिंह का साइबर अपराधी ने शुक्रवार शाम मोबाइल हैक कर लिया। हैकर ने कई लोगों को वाट्सएप मैसेज भेजकर काफी लोगों से रुपये रुपये मांगे। कई लोगों ने दिक्कत जानने करने के लिए फोन किए, तब उन्हें मोबाइल हैक होने की जानकारी हुई। पीड़ित ने कादरीगेट थाने में तहरीर दी है। (संवाद)